Home / जुर्म / एक्शन में CBI , आरोपी को जांच के लिए भेजा अस्पताल
Videos_01

एक्शन में CBI , आरोपी को जांच के लिए भेजा अस्पताल

BENGAL; कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म कर हत्या के मामला में छात्रों का विरोध लगातार जारी है। इसी बीच सेमीनार हॉल की मरम्मत के विरोध के चलते काम बंद करा दिया गया है। पश्चिम बंगाल के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से अस्त-व्यस्त चल रही हैं। जिससे बिमार लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि, कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष मेडिकल और फोरेंसिक टीम भी कोलकाता भेजी गई है। जिसके बाद सीबीआई अधिकारी बृहस्पतिवार को आरोपी संजय रॉय को कोलकाता के कमांड अस्पताल में लेकर पहुंचे।

पीड़ित परिवार से मिली IMA टीम 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का एक प्रतिनिधिमंडल भी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल पहुंचा। IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि, "एक टीम के रूप में आईएमए ने पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की। पीड़ित परिवार पूरी तरह से असहाय हैं, उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है। उन्हें कई घंटों तक घटना की जानकारी नहीं दी गई। उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया गया। पश्चिम बंगाल सरकार से हमारी मांग है कि परिवार की मदद के लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। अब जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। संजय के अलावा अन्य दोषियों को भी ढूंढा जाना चाहिए।

दोषियों को बचाने की हो रही कोशिश

सभी सरकारी अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जूनियर डॉक्टर्स के साथ ही वरिष्ठ डॉक्टर्स भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक डॉक्टर ने बताया कि 'हमारी कोई नई मांग नहीं है। हमने देखा है कि लोगों को बचाने का प्रयास किया गया है। कुछ लोगों ने आरजी कर अस्पताल की उसी मंजिल पर निर्माण कार्य शुरू करके सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है, जहां हमारी बहन से दुष्कर्म और उसकी हत्या की गई थी। हमें अपना विरोध बंद करने का कोई कारण नहीं दिखता।'

बाहों पर काली पट्टी बांधकर लगाई न्याय की गुहार

पश्चिम बंगाल डॉक्टरों के संयुक्त मंच ने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) में काम बंद करने का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान जूनियर और सीनियर डॉक्टर, इंटर्न और हाउस स्टाफ अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधे और महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाते देखे गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, 'आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। लेकिन जब तक हम विरोध नहीं करेंगे, पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा। कुछ मरीजों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।'

TMC सरकार किसी को बचाना चाहती है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की हत्या के पूरे देश की सियासत गर्मायी हुई है। पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, एक व्यक्ति के गिरफ्तार होने के बाद भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। वहीं उन्होंने कहा कि,‘प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर जांच से निराश हैं। जिस तरह से इस मुद्दे को दबाने की कोशिश हो रही है। उससे साफ पता चलता है कि ममता बनर्जी सरकार किसी को बचाना चाहती है।’ वहीं  महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
  
राहुल गांधी ने कहा, 'यह एक वीभत्स घटना'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई इस घटना को वीभत्स करार दिया। राहुल ने कहा, 'इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। महिला डॉक्टर के साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।'

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner